मोटर जलने से पानी सप्लाई ठप, लोगों की परेशानी बढ़ी
मोहनिया शहर : शहर में पिछले कई दिनों से पानी सप्लाई बंद है, जिसके कारण पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है और लोग परेशान हैं. पानी सप्लाई नहीं होने का मुख्य कारण टंकी का मोटर जलना बताया जाता है, जिसके कारण पानी आपूर्ति शहर के मुख्य बाजार में नहीं हो पा रही है. गौरतलब […]
मोहनिया शहर : शहर में पिछले कई दिनों से पानी सप्लाई बंद है, जिसके कारण पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है और लोग परेशान हैं. पानी सप्लाई नहीं होने का मुख्य कारण टंकी का मोटर जलना बताया जाता है, जिसके कारण पानी आपूर्ति शहर के मुख्य बाजार में नहीं हो पा रही है. गौरतलब है कि पानी की सप्लाई ठप होने से खास कर महादलित टोले में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. इस मामले में विभाग लापरवाह बना हुआ है और लोग पानी के लिए तरस रहे हैं.
जबकि, शहर में दो पानी टंकी से पानी की सप्लाई होती है, जिसमें एक पानी टंकी दुर्गा पड़ाव में स्थित है, जिससे शहर के बड़ी बाजार से लेकर स्टूवरगंज मुहल्ला शामिल है. दूसरा पुराना अनुमंडल कार्यालय के पास स्थित है, उससे मनमाना पानी सप्लाई होती है. उसे अब तक विभाग द्वारा नगर पंचायत को हैंड ओवर नहीं किया गया है. फिलहाल दुर्गा पड़ाव का मोटर एक महीने से जला हुआ है, जिसके कारण शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है और लोग परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










