डीएम के आदेश की कर्मचारी उड़ा रहे धज्जियां

Updated:
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग नियमों की हो रही अनदेखी भभुआ नगर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीआरडीए कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी खुलेआम जिलाधिकारी के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं. विकास भवन के समीप ही कर्मचारी बड़े शान के साथ अपनी बाइक पार्क कर ऑफिस में घुस जाते हैं. सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों के काफी […]

विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग नियमों की हो रही अनदेखी

भभुआ नगर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीआरडीए कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी खुलेआम जिलाधिकारी के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं. विकास भवन के समीप ही कर्मचारी बड़े शान के साथ अपनी बाइक पार्क कर ऑफिस में घुस जाते हैं. सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों के काफी मना करने के बाद भी उनका अड़ियल रवैया बरकरार है. सुरक्षा में तैनात मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी है कि परिसर में वाहनों को पार्किंग सिर्फ पिछले हिस्से में होगी.
लेकिन, डीआरडीए कार्यालय के कुछ कर्मचारी मना करने के बाद भी अपनी बाइक खड़ी कर दे रहें. इसकी शिकायत वरीय उपसमाहर्ता केके उपाध्याय से की गयी है. इस संबंध में जब उपविकास आयुक्त कृष्ण प्रसाद गुप्ता से बात गयी तो उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद अगर कोई कर्मचारी पार्किंग के नियमों की अनदेखी कर रहा है तो उन्हें चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारी को मेरे द्वारा हिदायत दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन