शहर की सब्जीमंडी को मिलेगा नया लुक

Updated:
विज्ञापन

बंद स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मत गली-मुहल्लों में जल्द होगी प्रकाश की व्यवस्था भभुआ सदर : नगर पर्षद में नये कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यभार संभाल लिये जाने के बाद शहर के हाल और हालात सुधरने की ओर है. नगर पर्षद द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से सर्वप्रथम शहर के लिए समस्या बना अतिक्रमण को हटाया […]

विज्ञापन
बंद स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मत गली-मुहल्लों में जल्द होगी प्रकाश की व्यवस्था
भभुआ सदर : नगर पर्षद में नये कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यभार संभाल लिये जाने के बाद शहर के हाल और हालात सुधरने की ओर है. नगर पर्षद द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से सर्वप्रथम शहर के लिए समस्या बना अतिक्रमण को हटाया जा रहा है और अब नगर पर्षद द्वारा दुकानदारों से सब्जीमंडी की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए वर्षों से बन कर तैयार और खाली सब्जीमंडी को नया लुक दिया जायेगा. ताकि, सब्जी व फल बेचनेवाले दुकानदार सड़क का अतिक्रमण न कर सके.
नगर पर्षद अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार आर्य ने इस संबंध में बताया कि बन कर खाली पड़ी सब्जीमंडी में अब दुकानदारों के लिए हर सुविधा प्रदान की जायेगी, जिसके तहत सब्जीमंडी में दुकानों की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी, लोहे का मुख्य दरवाजा सहित पेयजल, लाइट व सुरक्षा का इंतजाम किया जायेगा. ताकि, दुकानदार अपने सहित दुकान को सुरक्षित रह सके. उन्होंने कहा कि सब्जीमंडी के अलावे मुख्य सड़क पर लगायी गयी एलइडी स्ट्रीट लाइट में फिलहाल 45 एलइडी खराब पड़े हुए हैं.
इसके अलावे शहर के सभी 25 वार्डों में मरम्मत के अभाव में या खराब कितने लाइट पड़े हुए हैं, इसका सर्वेक्षण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि खराब लाइटों के लिए पार्टस सहित नयी एलइडी लाइट की खरीद का प्रस्ताव बना नप इओ को भेज दिया गया है. जल्द ही शहर को भरपूर प्रकाश मिलने लगेगी. उधर, नगर पर्षद द्वारा शहर की व्यवस्था के लिए उठाये जा रहे कड़े कदम के बीच शनिवार से सब्जीमंडी रोड स्थित मीट मंडी के दुकानदार नप के निर्देश पर कटे हुए मीटों पर काला कपड़ा टांगने लगे.
गौरतलब है कि मीट मंडी के दुकानदारों द्वारा पूर्व में सड़क पर ही खुले में ही टांग दिया जाता था, जिसके चलते बदबू तो होती ही थी. गंदगी से लोगों का जीना भी दुश्वार रहता था. लेकिन, अधिकारियों के कड़े तेवर के चलते मीट दुकानदार भी सचेत होते हुए नियम का पालन करने लगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन