कैमूर में पैक्स चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन शुरू; 3 जुलाई को मतदान
नामांकन पत्र दाखिल करते उम्मीदवार. फोटो- प्रभात खबर
Kaimur PACS Election: कैमूर के भितरिबांध पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. मतदान 3 जुलाई को होगा.
Kaimur PACS Election : (राजू कुमार) कैमूर के रामपुर प्रखंड क्षेत्र की भितरिबांध पंचायत में पैक्स समिति के चुनाव को लेकर शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी और सदस्य पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए. अध्यक्ष पद के लिए राजकमल सिंह ने अपना पर्चा भरा है.
विभिन्न वर्गों से सदस्य पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
सदस्य पद के लिए विभिन्न आरक्षित और सामान्य वर्गों से कुल 11 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है. इनमें सामान्य वर्ग से दो, पिछड़ा वर्ग से दो पुरुष, अति पिछड़ा वर्ग से दो पुरुष व एक महिला तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग से दो पुरुष एवं दो महिला उम्मीदवार शामिल हैं.

22 जून तक होगा नामांकन, 3 जुलाई को डाले जाएंगे वोट
अंचल नाजिर जय प्रकाश ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पंचायत सरकार भवन, बेलांव के सभागार में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार मौर्य की देखरेख में चल रही है. नामांकन के लिए प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय तय किया गया है, जो आगामी 22 जून तक चलेगा. शांति व्यवस्था के लिए नामांकन स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है. इस पैक्स चुनाव के लिए 3 जुलाई को मतदान कराया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










