बाढ़ से धान की सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट

Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती : प्रखंड क्षेत्र में आयी बाढ़ के कारण धान की सैकड़ों एकड़ फसल डूब गयी, जिससे किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. तीन दिन पहले बारिश के कारण दुर्गावती कोहिरा व गेहुअनवा नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा था, जिससे दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गये थे. बाढ के […]

विज्ञापन

दुर्गावती : प्रखंड क्षेत्र में आयी बाढ़ के कारण धान की सैकड़ों एकड़ फसल डूब गयी, जिससे किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. तीन दिन पहले बारिश के कारण दुर्गावती कोहिरा व गेहुअनवा नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा था, जिससे दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गये थे. बाढ के कारण पशुओं का चारा, अरहर, सब्जी की फसल बरबाद हो गयी. सैकड़ों एकड़ में धान के पौधे बाढ़ के पानी के कारण गल गये. किसानों ने बताया कि अगर एक दो दिन के अंदर बारिश हो जाती तो फसलों पर जमा बाढ़ का मिट्टी धूल जाता. कड़ी धूप के बाद पानी में डूबे धान के पौधे गल गये. बाढ़ से क्षेत्र के सरियाव, गोरार, खामीदौरा, मछनहटा धनीपुर, माधोपुर, डहला, बहेरा, उदपुरा, चेहरिया, धनीहारी, जनार्दनपुर, चोगड़ा आदि गांवों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल नष्ट हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन