अरवल में मद्य निषेध एवं निबंधन भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 3,024 में से 1,560 अभ्यर्थी हुए शामिल

Author Nishikant kumr|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
जिला के 5 केन्द्रो पर मद्य निषेध अवर सेवा भर्ती परीक्षा संपन्न

परीक्षा केंद्र पर तैनात पदाधिकारी

Arwal News : अरवल जिले में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की भर्ती परीक्षा रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई. कुल 3,024 अभ्यर्थियों में से 1,560 उपस्थित रहे. परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में आयोजित की गई.

विज्ञापन

Arwal News : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीपीएसएससी) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की भर्ती परीक्षा रविवार को अरवल जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा एकल पाली में आयोजित की गई, जिसके लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की थी.

पांच केंद्रों पर हुई परीक्षा

परीक्षा फतेहपुर संडा महाविद्यालय, स्वतंत्रता सेनानी गोदानी सिंह महाविद्यालय, दो बालिका विद्यालय, उमैराबाद उच्च विद्यालय तथा जी.ए. उच्च विद्यालय में आयोजित की गई. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे.

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

परीक्षा के दौरान जिले के वरीय अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त तरीके से संचालित हो रही है. अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश भी दिए.

1,560 परीक्षार्थी हुए उपस्थित

परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एकल पाली में आयोजित हुई. परीक्षा में कुल 3,024 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें 1,560 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1,464 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

कहीं से नहीं मिली कदाचार की सूचना

जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांति एवं सुव्यवस्था बनी रही. कहीं से भी किसी प्रकार के कदाचार या अव्यवस्था की सूचना प्राप्त नहीं हुई. प्रशासन ने लगातार निगरानी रखकर परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित किया.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


विज्ञापन
Nishikant Kumr

लेखक के बारे में

By Nishikant Kumr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन