जहानाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी की सख्ती, थानाध्यक्षों को फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और रोको-टोको अभियान तेज करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
चिह्नित हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्ती करें तेज : एसपी

क्राइम बैठक को संबोधित करते हैं एसपी | Prabhat Khabar Network

Jehanabad crime control : पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया. बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने और रोको-टोको अभियान चलाने पर विशेष बल दिया गया.

विज्ञापन

Jehanabad crime control : जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रविवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. ग्राम प्लेक्स भवन के सभागार में आयोजित बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और थाना स्तर पर लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को गंभीर अपराधों के मामलों की जांच समयबद्ध तरीके से पूरी करने और अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया.

एसपी ने न्यायालय से जारी लंबित वारंटों और कुर्की-जब्ती के मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए.

गश्ती व्यवस्था और रोको-टोको अभियान पर जोर

अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने पर बल दिया. उन्होंने संवेदनशील एवं अपराध प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने तथा प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा. साथ ही जिलेभर में सघन रोको-टोको अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और असामाजिक तत्वों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए, ताकि अपराध की घटनाओं पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके.

कम्युनिटी पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर

बैठक में एसपी ने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने, लोगों की समस्याएं सुनने और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

एसपी ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है. पुलिस और समाज मिलकर कार्य करेंगे तो अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में शांति, सुरक्षा और भयमुक्त वातावरण बनाए रखना जहानाबाद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन