जहानाबाद: जेवर चमकाने के बहाने दो लाख की ठगी, गर्म पानी लाने गई महिला, आभूषण लेकर फरार हुए बदमाश

Author Sunil kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
लखीसराय गांव में जेवर साफ करने के बहाने दो लाख के आभूषण लेकर फरार, थाने में शिकायत दर्ज

घोसी थाना

Jehanabad Jewellery scam : लखीसराय गांव में जेवर साफ करने वाले बनकर आए दो ठगों ने महिला को बातों में फंसाकर 2 लाख रुपये के सोने के आभूषण उड़ा दिए. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

विज्ञापन

Jehanabad Jewellery scam : जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के लखीसराय गांव में जेवर साफ करने के बहाने दो अज्ञात ठगों ने करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पहले पायल साफ कर जीता भरोसा

जानकारी के अनुसार, लखीसराय गांव निवासी ललित मोहन प्रसाद की पत्नी मीना देवी घर के दरवाजे पर बैठी थीं. इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और खुद को जेवर व बर्तन साफ करने वाला बताकर बातचीत करने लगे. भरोसा दिलाने के लिए उन्होंने पहले चांदी की पायल साफ कर वापस कर दी. इससे महिला को उन पर विश्वास हो गया.

गर्म पानी लाने गईं, जेवर लेकर फरार

इसके बाद दोनों ठगों ने सोने के आभूषण भी चमकाने की बात कही. उनकी बातों में आकर मीना देवी ने कान की बाली, मंगलसूत्र और जितिया उन्हें दे दिए. आरोपियों ने आभूषण एक बर्तन में रखकर महिला से गर्म पानी लाने को कहा. जैसे ही महिला घर के अंदर गई, दोनों आरोपी करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए.

शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

जब मीना देवी बाहर लौटीं तो दोनों युवक गायब थे. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पीड़ित ललित मोहन प्रसाद ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. साथ ही लोगों से अपील की है कि किसी भी अजनबी के झांसे में न आएं और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन