जहानाबाद में कॉलेज गई छात्रा लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Jehanabad News : जहानाबाद में कॉलेज गई छात्रा के लापता होने से हड़कंप, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Jehanabad News : नगर थाना क्षेत्र से एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है. लापता छात्रा एसएन कॉलेज, जहानाबाद की छात्रा बताई जा रही है. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी पर अपहरण की आशंका जताते हुए नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कॉलेज जाने के लिए निकली थी छात्रा

परिजनों के अनुसार, छात्रा सुबह करीब 10 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन करने और रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका.

परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

शिकायतकर्ता अर्जुन चौधरी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उन्हें आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बेटी की तलाश के दौरान उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे पूरा परिवार भय और तनाव के माहौल में है.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और छात्रा का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन