अरवल में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक, सदस्यता अभियान तेज करने का फैसला, 25 सितंबर को होगा अनशन

Author Nishikant kumr|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

बैठक करते शिक्षक संघ के नेता

Arwal News : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) जिला इकाई अरवल की बैठक में शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया. 4 अगस्त को सदस्यता पदयात्रा और 25 सितंबर को 24 घंटे का अनशन होगा.

विज्ञापन

Arwal News : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) जिला इकाई अरवल की बैठक सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर वाचनालय में जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर कुणाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

4 अगस्त को निकलेगी सदस्यता पदयात्रा

बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया. निर्णय लिया गया कि 4 अगस्त को पांच किलोमीटर की पदयात्रा निकालकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक शिक्षकों को जोड़ने का आह्वान किया गया.

25 सितंबर को 24 घंटे का अनशन

स्थानीय समस्याओं के समाधान और शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में 24 घंटे का अनशन करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा 4 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित करने पर भी सहमति बनी.

पुरानी पेंशन सहित कई मांगों पर चर्चा

बैठक में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, बीपीएससी शिक्षक एवं विशिष्ट शिक्षक का संविलियन कर सहायक शिक्षक का नामकरण करने, नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध उन्नति देने सहित अन्य मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला प्रभारी बुधन यादव, जिला सचिव देवकांत कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष जय कुमार निराला, अजय कुमार, हरेंद्र कुमार, जितेंद्र ठाकुर, बिंदेश्वरी, तारकेश्वर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन