करेंट की चपेट में आने से किसान की गयी जान

हुलासगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर दावथू गांव में करेंट लगने से एक किसान की मौत हो गयी. बताया जाता है कि किसान मदन प्रसाद अपने खेत में पटवन करने के लिए गये थे.
जहानाबाद.
हुलासगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर दावथू गांव में करेंट लगने से एक किसान की मौत हो गयी. बताया जाता है कि किसान मदन प्रसाद अपने खेत में पटवन करने के लिए गये थे. पटवन करते समय अचानक मोटर बंद हो गया. इसके बाद वह पोल पर बिजली देखने गये. वहां बिजली ठीक करने के दौरान उनके ऊपर जम्फर टूट कर गिर पड़ा जिसके कारण वहीं पर करेंट लगने से उनकी मौत हो गयी. जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. शनिवार की रात 9 बजे के करीब जब घर के लोग खेत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह जमीन पर गिरे हुए हैं और उनके ऊपर बिजली का तार गिरा हुआ है, जिसके कारण उनका पूरा शरीर झुलसा हुआ है और वह मृत पड़े हैं. इसके बाद परिजन उन्हें उठाकर घर लाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. बताया जाता है कि मृतक संस्कृत हाईस्कूल इस्लामपुर में आदेशपाल के पद पर कार्यरत थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




