जहानाबाद में 29 मई को होगा स्थाई सशक्त समिति का चुनाव, डीएम ने जारी किया आदेश

Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद में 29 मई को होगा स्थाई सशक्त समिति का चुनाव, डीएम ने जारी किया आदेश

नगर परिषद, जहानाबाद

जहानाबाद जिले के सभी नगर निकायों, नगर परिषद तथा मखदुमपुर, काको और घोसी नगर पंचायत में स्थाई सशक्त समिति के सदस्यों का चुनाव 29 मई को होगा. जिलाधिकारी अलंकृत पांडे ने आदेश जारी किया. नामांकन, मतदान, मतगणना और शपथ ग्रहण एक ही दिन संपन्न कराया जाएगा. प्रशासन ने तैयारियां पूरी की.

विज्ञापन

Jehanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट) जिले के सभी नगर निकायों में स्थाई सशक्त समिति के सदस्यों का चुनाव 29 मई को कराया जाएगा. जिलाधिकारी अलंकृत पांडे ने इसके लिए निर्वाचन आदेश जारी कर तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है.

जहानाबाद, मखदुमपुर, घोसी और काको में होंगे चुनाव

यह चुनाव जहानाबाद नगर परिषद सहित मखदुमपुर, काको और घोसी नगर पंचायत में संपन्न कराया जाएगा. प्रत्येक निकाय में तीन-तीन स्थाई सशक्त समिति सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है.

नामांकन से शपथ ग्रहण तक एक ही दिन प्रक्रिया

चुनाव की पूरी प्रक्रिया 29 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. इसी दिन नामांकन, मतदान, मतगणना और विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण भी कराया जाएगा. यह प्रक्रिया संबंधित नगर निकाय भवनों में संपन्न होगी.

निर्वाचन और सहायक पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

जिलाधिकारी द्वारा सभी नगर निकायों के लिए निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. जहानाबाद नगर परिषद के लिए एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं मखदुमपुर में वरीय उपसमाहर्ता होमा इरफान, घोसी में वरीय उपसमाहर्ता निपुण कुमारी और काको में भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमु अमला को यह जिम्मेदारी दी गई है. सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के रूप में संबंधित प्रखंडों के बीडीओ, पंचायती राज पदाधिकारी और आपूर्ति/सहकारिता पदाधिकारियों की तैनाती की गई है.

राज्य सरकार के निर्देश पर हो रहा चुनाव

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा पहले यह चुनाव अप्रैल में प्रस्तावित था, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था. अब राज्य स्तर पर 26 से 31 मई के बीच चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है, जिसके तहत जहानाबाद में 29 मई की तिथि निर्धारित की गई है. प्रशासन की ओर से चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

इसे भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण, मधुबनी समेत बिहार के 5 जिलों को मिलेंगे नए पुलिस कप्तान, गृह विभाग का आदेश जारी

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन