Bihar News: पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, हाल ही में हुआ था पत्नी का निधन

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के जहानाबाद से हैं, जहां के पुलिस लाइन में एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. हाल ही में रोहतास से उनका गया जिले में तबादला हुआ था. वे जहानाबाद कोर्ट में तैनात थे.
Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है. जिले की पुलिस लाइन में एक कांस्टेबल ने खुद को गाली मार ली. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद पुलिस लाइन में चर्चे का बाजार गर्म हो गया. बता दें कि, सिपाही का नाम विनोद चौधरी था, जो गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के मंझियामा पंचायत अंतर्गत रामडीह गांव रहने वाले थे. जो विगत 12 वर्षों से अधिक समय से पुलिस में बहाल थे.
पत्नी का हाल ही में हुआ था निधन
जानकारी के मुताबिक, वे फिलहाल जहानाबाद कोर्ट में तैनात थे और हाल ही में उनका तबादला रोहतास जिले में किया गया था. बताया यह भी जा रहा है कि, एक महीने पहले उनकी पत्नी का बीमारी से निधन हो गया था, जिससे वे काफी दुखी और मानसिक तनाव में थे. इस बीच आज सुबह ही कांस्टेबल ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. जिससे सनसनी फैल गई है.
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह और एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के साथ-साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे. साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं. वहीं, दूसरी ओर पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुट गई है. प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक तनाव से जोड़कर ही देखा जा रहा है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को उनके गांव पहुंचा दिया जाएगा. परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










