Jehanabad : ऑटो-मैजिक वैन की टक्कर में दो मजदूरों की मौत

Published by :MINTU KUMAR
Published at :10 May 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : ऑटो-मैजिक वैन की टक्कर में दो मजदूरों की मौत

महेंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. यह हादसा मधुश्रवां मोड़ के समीप उस समय हुआ, जब मजदूरों से भरा एक ऑटो सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक वैन से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये और मौके पर अफरातफरी मच गयी.

विज्ञापन

कलेर

. महेंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. यह हादसा मधुश्रवां मोड़ के समीप उस समय हुआ, जब मजदूरों से भरा एक ऑटो सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक वैन से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये और मौके पर अफरातफरी मच गयी.

दुर्घटना के कारण कुछ देर तक एनएच-139 पर यातायात बाधित रहा. जानकारी के अनुसार आकोपुर गांव से मजदूर ऑटो पर सवार होकर मां कामख्या कंस्ट्रक्शन कंपनी में अलकतरा पिचिंग के काम के लिए औरंगाबाद जिले के हसपुरा जा रहे थे. इसी दौरान मधुश्रवां मोड़ के पास सामने से आ रही मैजिक वैन से ऑटो की सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में मटुकचक गांव निवासी 33 वर्षीय मिथिलेश कुमार (पिता भगत पासवान) शामिल हैं, जिनकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र है. वहीं दूसरे मृतक 25 वर्षीय राजा बिंद (पिता श्रीभगवान बिंद) हैं, जो टेम्पो चालक भी थे.

उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं. दोनों रोजाना मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. घटना की सूचना मिलते ही महेंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला. बताया जाता है कि एक व्यक्ति ऑटो में बुरी तरह फंस गया था, जिसे ग्रेडर मशीन से ऑटो काटकर बाहर निकाला गया. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां कई की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है, जबकि चार अन्य का इलाज सदर अस्पताल अरवल में चल रहा है. हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी और कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया. क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन