जहानाबाद: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान संगठनों का प्रतिरोध मार्च, मोदी-ट्रंप का पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध करते हुए प्रतिरोध मार्च निकाला. नेताओं ने समझौते से किसानों पर आर्थिक संकट बढ़ने का आरोप लगाया और इसे रद्द करने की मांग की.

विज्ञापन

Jehanabad News: बिहार राज्य किसान सभा एवं बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया. मार्च देवरिया स्थित सीपीएम जिला कार्यालय से शुरू होकर कारगिल चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया गया.

विज्ञापन

किसान संगठनों ने समझौते पर जताई आपत्ति

प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व किसान सभा के जिला सचिव कॉमरेड दिलीप कुमार, कॉमरेड जगदीश प्रसाद, कॉमरेड ओमप्रकाश सिंह, खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला सचिव कॉमरेड रामप्रसाद पासवान, सीटू नेता कॉमरेड दिनेश प्रसाद तथा खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष कॉमरेड बैजनाथ साव ने संयुक्त रूप से किया.

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के तहत अमेरिका से आयात होने वाले कृषि उत्पादों एवं कुछ औद्योगिक वस्तुओं पर बाजार शुल्क कम करने और बाजार खोलने पर सहमति जताई गई है.

किसानों पर संकट बढ़ने का लगाया आरोप

नेताओं ने आरोप लगाया कि इस समझौते से देश के किसानों पर गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न होगा और घरेलू कृषि बाजार प्रभावित होगा. उन्होंने केंद्र सरकार से इस समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की.

उन्होंने कहा कि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में इस तरह के समझौते का सीधा असर किसानों की आय और कृषि क्षेत्र पर पड़ेगा.

छात्रों पर कार्रवाई की भी निंदा

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे छात्रों और युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की.

उन्होंने गिरफ्तार छात्रों को बिना शर्त रिहा करने तथा घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की.

बड़ी संख्या में शामिल हुए किसान और कार्यकर्ता

प्रतिरोध मार्च और सभा में कॉमरेड रामानंद सागर, कॉमरेड रामप्रवेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में किसान, खेत मजदूर और वामपंथी कार्यकर्ता शामिल हुए.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन