Jehanabad: पीड़िता को ससमय न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad: पीड़िता को ससमय न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

जिले में लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर विभिन्न थानों में विशेष अभियान चलाया गया. एसपी अपराजित लोहान के मिले निर्देश के बाद जिले भर के थाना व पुलिस पदाधिकारी ने विशेष अभियान के तहत शनिवार की रात केस में डायरी लेखन का कार्य किया.

विज्ञापन

जहानाबाद. जिले में लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर विभिन्न थानों में विशेष अभियान चलाया गया. एसपी अपराजित लोहान के मिले निर्देश के बाद जिले भर के थाना व पुलिस पदाधिकारी ने विशेष अभियान के तहत शनिवार की रात केस में डायरी लेखन का कार्य किया. पुलिस के विशेष अभियान को गति देने के लिए पुलिस पदाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में घूम कर जायजा लेते दिखे ताकि पारदर्शिता के साथ अभियान के तहत हो रहे कार्य का सफल संचालन एसपी द्वारा दिए गए कड़े निर्देश के बाद केस डायरी लेखन में देर रात तक कांड से संबंधित आईओ एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने थानों में अभियान को बेहतर रूपरेखा देने में जुटे दिखे और थानों के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा कांड दैनिकी का लेखन कार्य पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ किया गया. इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, उत्तरदायित्व तय करना और मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है. अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना जहानाबाद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से हम हर मामले को तार्किक अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन