प्रसव के बाद मौत पर नर्सिग होम पर पथराव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2014 7:06 AM
विज्ञापन
जहानाबाद : शहर की पीलीकोठी के समीप स्थित एक नर्सिग होम में गुरुवार की शाम प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गयी. काको थाना क्षेत्र के गणोशी बिगहा निवासी जयराम कुमार अपनी पत्नी इंदू देवी का प्रसव कराने के लिए डॉक्टर विजय प्रताप के क्लिनिक में पहुंचे थे. दोपहर 12:50 में डॉक्टर ने […]
विज्ञापन
जहानाबाद : शहर की पीलीकोठी के समीप स्थित एक नर्सिग होम में गुरुवार की शाम प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गयी. काको थाना क्षेत्र के गणोशी बिगहा निवासी जयराम कुमार अपनी पत्नी इंदू देवी का प्रसव कराने के लिए डॉक्टर विजय प्रताप के क्लिनिक में पहुंचे थे.
दोपहर 12:50 में डॉक्टर ने प्रसूता का ऑपरेशन शुरू किया और सफल भी रहा. जुड़वा बच्चियों का जन्म हुआ. मरीज की हालत भी ठीक थी. अचानक दो बजे प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी.
परिजनों ने डॉक्टर और कंपाउंडर को सूचना दी. मगर, परिजनों की बात को नजरअंदाज कर दिया गया. अंतत: प्रसूता इंदू की मौत हो गयी. अचानक हुए इस हादसे से लोग सदमे में आ गये. धीरे-धीरे रिश्तेदारों का जमावड़ा होने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










