''जहानाबाद का बेटा ही बनेगा सांसद''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2019 7:46 AM
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : जहानाबाद की भूमि किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं पचा सकती है. यहां का सांसद भी लोकल व्यक्ति ही बनेगा. आज लड़ाई बाहरी बनाम लोकल के बीच का है और जो जहानाबाद का बेटा है, वही लोकसभा का प्रतिनिधित्व करेगा. उक्त बातें चंद्रप्रकाश यादव ने स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में […]
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : जहानाबाद की भूमि किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं पचा सकती है. यहां का सांसद भी लोकल व्यक्ति ही बनेगा. आज लड़ाई बाहरी बनाम लोकल के बीच का है और जो जहानाबाद का बेटा है, वही लोकसभा का प्रतिनिधित्व करेगा. उक्त बातें चंद्रप्रकाश यादव ने स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही.
उन्होंने कहा कि राजद के सभी कार्यकर्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से लेकर वरिष्ठ नेताओं से मिलकर गुहार लगायी थी कि किसी लोकल नेता को ही जहानाबाद राजद का उम्मीदवार बनाया जाये, लेकिन पार्टी नेतृत्व ऐसा नहीं सुनी तथा बाहरी व्यक्ति को पुन: राजद का उम्मीदवार बना दिया. उन्होंने कहा कि मुझे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप का समर्थन प्राप्त है.
मैं किसी पार्टी का बागी उम्मीदवार नहीं हूं, बल्कि तेजप्रताप के कहने पर ही चुनाव लड़ने का फैसला किया हूं. संवाददाता सम्मेलन में प्रो संजय कुमार, तरूण यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










