जहानाबाद में तीन मंजिला भवन की छत से गिरी आठवीं की छात्रा, हालत गंभीर, आदर्श कॉलोनी में हुआ दर्दनाक हादसा

घटनास्थल की तस्वीर
Jahanabad News: शहर के आदर्श कॉलोनी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में आठवीं कक्षा की छात्रा तीन मंजिला भवन की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. ऊंचाई से गिरने के कारण छात्रा को गंभीर हेड इंजरी हुई और उसके कान से खून बहने लगा.
Jahanabad News: (संजय अनुराग) शहर के आदर्श कॉलोनी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में आठवीं कक्षा की छात्रा तीन मंजिला भवन की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. ऊंचाई से गिरने के कारण छात्रा को गंभीर हेड इंजरी हुई और उसके कान से खून बहने लगा.
गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में छात्रा को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहोशी की हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया.
छत पर टहलने के दौरान बिगड़ा संतुलन
बताया जाता है कि शानवी कुमारी (12 वर्ष) मंगलवार रात आदर्श कॉलोनी स्थित तीन मंजिला भवन की छत पर टहल रही थी. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गली में जा गिरी. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि छात्रा गंभीर हालत में तड़प रही है.
मोहल्ले में मचा हड़कंप

घटना के बाद पूरे मोहल्ले और बिल्डिंग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों और मकान मालिक की मदद से घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि छात्रा को ब्रेन इंजरी हुई है और तत्काल सीटी स्कैन व बेहतर इलाज की जरूरत है.
डीएवी (DAV) स्कूल की छात्रा है शानवी
जानकारी के अनुसार, शानवी कुमारी डीएवी पब्लिक स्कूल जहानाबाद में आठवीं कक्षा की छात्रा है. उसके पिता चंदन कुमार पुणे के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर हैं. वहीं उसकी मां सोनी कुमारी जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड अंतर्गत तुलसीपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल हैं.
मां के साथ किराए के मकान में रहती थी छात्रा
पिता के पुणे में रहने और मां के जहानाबाद में नौकरी करने के कारण शानवी अपनी मां के साथ आदर्श कॉलोनी स्थित नवल सिंह के मकान में किराए पर रहती थी. बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण मां-बेटी मंगलवार रात खाना खाने के बाद छत पर टहल रही थीं. इसी दौरान यह हादसा हो गया.
पिता को दी गई घटना की सूचना
घटना की जानकारी पुणे में मौजूद उसके पिता को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि चंदन कुमार जल्द ही फ्लाइट से पटना पहुंच सकते हैं. इस हादसे के बाद आदर्श कॉलोनी के लोग पूरी तरह स्तब्ध हैं और छात्रा के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
ALSO READ: जहानाबाद में आधी रात पुलिस की होटल चेकिंग, मचा हड़कंप, एसपी के नेतृत्व में चला विशेष अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










