जहानाबाद में सफाई एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, कम सफाई कर्मी रखने पर 32 लाख रुपये के भुगतान में कटौती

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर
जहानाबाद में सफाई व्यवस्था की बदहाली पर नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है. निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मी रखने पर सफाई एजेंसी के भुगतान में करीब 32 लाख रुपये की कटौती की गई है. यह कार्रवाई वार्ड पार्षदों के विरोध के बाद हुई है.
जहानाबाद शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है. निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मी रखने पर नगर परिषद ने सफाई एजेंसी के भुगतान में करीब 32 लाख रुपये की कटौती का आदेश दिया है. जांच में सामने आया कि एजेंसी ने तय मानक के अनुरूप सफाई कर्मियों की तैनाती नहीं की थी.
295 सफाई कर्मियों के भरोसे चल रही शहर की सफाई
नगर परिषद के अनुसार, शहर में सफाई कार्य के लिए एजेंसी ने केवल 295 सफाई कर्मी तैनात किए हैं, जबकि एक लाख से अधिक आबादी वाले शहर में प्रतिदिन कम से कम 300 सफाई कर्मियों की तैनाती अनिवार्य है. नगर परिषद के विभागीय संचालन के दौरान 330 सफाई कर्मी कार्यरत रहते थे. इसके अलावा कई मजदूर नियमित रूप से अनुपस्थित भी पाए गए, जिससे सफाई व्यवस्था और प्रभावित हुई.
रविवार को सबसे खराब रहती है सफाई व्यवस्था
जांच में यह भी सामने आया कि रविवार को बहुत कम सफाई कर्मी ड्यूटी पर आते हैं. अधिकांश कर्मियों को केवल पटना-गया मुख्य मार्ग पर लगाया जाता है, जबकि शहर की गलियों और मोहल्लों में सफाई नाममात्र की होती है. कई इलाकों में नालियां जाम हैं, नाले बजबजा रहे हैं और कूड़े का नियमित उठाव नहीं हो रहा है.
हर महीने 60 लाख से अधिक भुगतान के बावजूद बदहाल व्यवस्था
नगर परिषद सफाई एजेंसी पथेया जेवी हर्ष बीएन जीकॉन प्रा. लिमिटेड को हर महीने 60 लाख रुपये से अधिक का भुगतान करती है. इसके बावजूद शहर में गंदगी, जाम नालियां और कचरे की समस्या बनी हुई है. कई मोहल्लों में नाली का पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
चार महीनों में 32 लाख रुपये से अधिक की कटौती
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने बताया कि निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मी मिलने के कारण एजेंसी के भुगतान में लगातार कटौती की जा रही है. अप्रैल में 9.77 लाख रुपये, मई में 10.80 लाख रुपये, जून में 9.16 लाख रुपये और जुलाई में 8 जुलाई तक 2.42 लाख रुपये की कटौती का निर्देश दिया गया है. कुल मिलाकर करीब 32 लाख रुपये की राशि रोकी गई है.
वार्ड पार्षदों के विरोध के बाद तेज हुई कार्रवाई
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड पार्षद लगातार विरोध जता रहे थे. हाल ही में नगर परिषद कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना भी दिया गया था. इसके बाद जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया के हस्तक्षेप पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. अब नगर परिषद ने सफाई एजेंसी के खिलाफ वित्तीय कार्रवाई करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि मानकों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










