जहानाबाद में आधी रात पुलिस की होटल चेकिंग, मचा हड़कंप, एसपी के नेतृत्व में चला विशेष अभियान

Updated:
विज्ञापन
jahanabad news

होटल पर जांच करती प्रशासन

Jahanabad News: आधी रात शहर सहित सभी थाना क्षेत्र के होटलो में चलाया गया तलाशी अभियान, होटलो में की गई अवांछित तत्वों और संदिग्ध लोगों की तलाश,पुलिस अधीक्षक खुद कर रहे थे सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व, अचानक देर रात होटलो में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप.

विज्ञापन

Jahanabad News: (संजय अनुराग) पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देशन में मंगलवार की मध्य रात्रि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ ‘विशेष रैंडम होटल चेकिंग’ अभियान चलाया गया। शहर के आम नागरिकों और होटलों में ठहरने वाले मुसाफिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई.

इस अभियान का नेतृत्व स्वयं एसपी अपराजित लोहान, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडे और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोसी ने किया. पुलिस टीम ने जहानाबाद शहर समेत जिले के सभी प्रखंडों में स्थित विभिन्न होटलों में सघन तलाशी अभियान चलाया.

होटल रजिस्टर और आईडी की हुई जांच

अभियान के दौरान होटल के एंट्री रजिस्टरों और वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्रों (आईडी प्रूफ) का बारीकी से मिलान किया गया. पुलिस ने ऐसे लोगों की तलाश की, जो न तो होटल स्टाफ थे और न ही जिनके नाम पर कमरे बुक किए गए थे। इसके अलावा बिना आईडी या फर्जी आईडी पर कमरा लेने वालों की भी जांच की गई.

बाहरी राज्यों और जिलों से आए लोगों से जहानाबाद आने का उद्देश्य पूछा गया तथा उससे संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की गई.

होटल संचालकों को दी सख्त चेतावनी

पुलिस अधीक्षक ने होटल और ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को कमरा न दिया जाए. यदि किसी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगती हैं तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को दें.

एसपी ने चेतावनी दी कि सूचना छुपाने वाले होटल संचालकों या संदिग्ध गतिविधियों को नजरअंदाज करने वाले प्रबंधकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पटना की घटना के बाद बढ़ी सतर्कता

आधी रात को जहानाबाद के होटलों में पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया. दरअसल, हाल ही में पटना में अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने आए एक पिता के सामने होटल से लड़की को अगवा करने की कोशिश की गई थी.

इस घटना के बाद बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित होटलों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है, ताकि होटलों में गलत तत्वों का जमावड़ा न लगे और वहां से किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियां संचालित न हो सकें. जहानाबाद पुलिस की यह कार्रवाई उसी निर्देश के तहत की गई मानी जा रही है.

ALSO READ: Jehanabad News : जानें जहानाबाद जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन