Jehanabad News: सभी थानों के CCTV कैमरे होंगे दुरुस्त, नए कैमरे भी लगेंगे, क्राइम कंट्रोल करना है मकसद

Updated:
विज्ञापन
jehanabad news

जहानाबाद में जिला स्तरीय ओवरसाइट कमिटी की बैठक में सभी थानों के CCTV कैमरों की समीक्षा की गई. खराब कैमरों की मरम्मत और नए कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए. डीएम ने पारदर्शिता और क्राइम कंट्रोल पर जोर देते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का आदेश थानाध्यक्षों को दिया.

विज्ञापन

Jehanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट) जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ओवरसाइट कमिटी (DLOC) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी थानों में लगाए गए CCTV कैमरों की स्थिति, उनकी क्रियाशीलता, रख-रखाव और निगरानी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई.

बैठक में बताया गया कि बिहार सरकार के गृह विभाग के निर्देशों के तहत सभी थानों में CCTV कैमरों का अधिष्ठापन अनिवार्य किया गया है. DLOC का मुख्य उद्देश्य पुलिस प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही सुनिश्चित करना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना है.

जिला पदाधिकारी ने कहा कि CCTV व्यवस्था से थाना परिसरों में पारदर्शिता बढ़ेगी और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी. साथ ही किसी भी घटना की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहकर मानवाधिकार एवं अन्य मामलों में उपयोगी साबित होगी.

डीएम ने सभी थानाध्यक्षों को दिए निर्देश

समीक्षा के दौरान जिले के 20 थानों में लगे कैमरों की स्थिति, कार्यरत एवं खराब कैमरों की संख्या, स्टोरेज क्षमता और तकनीकी पहलुओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. इस दौरान कुछ थानों में कैमरे एवं उपकरण खराब पाए गए, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि CCTV कैमरों और संबंधित उपकरणों का नियमित रख-रखाव, परीक्षण और मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें. साथ ही खराब कैमरों को TASL (Tata Advance Service Limited) के टोल-फ्री नंबर के माध्यम से अविलंब ठीक कराया जाए.

डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि थानाध्यक्ष स्वयं स्तर पर CCTV क्रियाशीलता की नियमित समीक्षा करें, ताकि सभी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहें और जरूरत पड़ने पर तुरंत उपलब्ध कराई जा सके.

बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान, नगर परिषद काको, घोषी, मखदुमपुर के अध्यक्ष, सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सहित सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस के 6 IPS अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, आईजी रैंक के लिए चुने गए

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन