Jehanabad News: विश्व फुटबॉल दिवस पर खेले गए मगध फुटबॉल अकादमी और फुटबॉल क्लब ऐनवां के बीच मैच टाई

मगध फुटबॉल अकादमी और फुटबॉल क्लब ऐनवां के बीच मैच का आयोजन
जहानाबाद में विश्व फुटबॉल दिवस पर गांधी स्मारक इंटर विद्यालय मैदान में मगध फुटबॉल अकादमी और शहीद शिवबच्चन मिथिलेश फुटबॉल क्लब ऐनवां के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं होने पर मैच बराबरी पर समाप्त हुआ और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया.
Jehanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट) विश्व फुटबॉल दिवस के अवसर पर जहानाबाद के गांधी स्मारक इंटर विद्यालय बीटी स्कूल के खेल मैदान में एक रोमांचक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. यह मुकाबला मगध फुटबॉल अकादमी और शहीद शिवबच्चन मिथिलेश फुटबॉल क्लब ऐनवां के बीच खेला गया.
अतिथियों ने मैच का किया उद्घाटन
मैच का उद्घाटन अकादमी के चेयरपर्सन राजीव कुमार रंजन, सचिव मो. तारिक, क्रिकेट अकादमी के संचालक संतोष कुमार तथा सदर अस्पताल जहानाबाद के कर्मी विपिन कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद को किक लगाकर किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विश्व फुटबॉल दिवस खेल के वैश्विक महत्व, एकता, भाईचारा और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है. मैदान पर खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह इस भावना को साकार करता दिखा.
दोनों टीमों ने दिखाया आक्रामक खेल
मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार और आक्रामक प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. इसके बाद मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ और दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया.
खेल प्रेमियों में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला. मौके पर सोनका कुमार, सूरज, विपिन सिंह, अशोक कुमार, गौरव सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










