Arrah News: भोजपुर में बनेगा अत्याधुनिक एक्वा पार्क
Published by : Vivek Pandey Updated At : 27 May 2026 11:10 AM
Arrah News: 32 एकड़ में 31.20 करोड़ की लागत से विकसित होगी परियोजना
Arrah News: (नरेंद्र प्रसाद सिंह) भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड स्थित वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, कारीसाथ में अत्याधुनिक समेकित एक्वा पार्क का निर्माण कराया जाएगा. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 3120.92 लाख रुपये की लागत आएगी.
जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की.
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बनेगा पार्क .
यह परियोजना डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत विकसित की जाएगी . इसके लिए भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय से प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है.
पूर्व में जिला प्रशासन के सहयोग से प्रक्षेत्र का सीमांकन कार्य पूरा किया जा चुका है.
17 अवयवों का होगा निर्माण
समेकित एक्वा पार्क के अंतर्गत 32 एकड़ क्षेत्र में 17 विभिन्न अवयवों का निर्माण किया जाएगा.
परियोजना में कार्प हैचरी, आरएएस फिश फीड मिल, जल गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला, मछलियों की स्वास्थ्य जांच प्रयोगशाला तथा प्रशासनिक भवन समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी.
जलकृषि पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
अधिकारियों के अनुसार यह एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान होगा . इसके विकसित होने से राज्य में जलकृषि पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी.
जिला मत्स्य पदाधिकारी ने जिला पदाधिकारी को परियोजना निर्माण से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी.
समयबद्ध तरीके से पूरा होगा कार्य
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने का निर्देश दिया.
इस मौके पर कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल आरा, भूमि सुधार उप समाहर्ता आरा सदर, जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी उदवंतनगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










