नवादा में ग्रामीण सड़क पर ओवरलोड हाईवा और ट्रैक्टर का कहर, खुलेआम हो रहा नियमों का उल्लंघन

Updated:
विज्ञापन

ओवरलोड की तस्वीर

Nawada News : नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का परिचालन लोगों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बनता जा रहा है. ग्रामीण सड़कों पर ट्रक, हाईवा और ट्रैक्टर क्षमता से कई गुना अधिक कोयला, गिट्टी और बालू लेकर खुलेआम दौड़ रहे हैं. इससे सड़क हादसों की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन

Nawada News : (अनिल कुमार) नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का परिचालन लोगों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बनता जा रहा है. ग्रामीण सड़कों पर ट्रक, हाईवा और ट्रैक्टर क्षमता से कई गुना अधिक कोयला, गिट्टी और बालू लेकर खुलेआम दौड़ रहे हैं. इससे सड़क हादसों की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गोपालपुर से गोविंदपुर तक ओवरलोड वाहनों का आतंक

गोपालपुर मोड़ से कुलना और बरेब मक्षवे से गोविंदपुर जाने वाले मार्गों पर ओवरलोड वाहनों का नजारा आम हो गया है. कई वाहनों में सामान इतना अधिक लदा रहता है कि चलते समय वाहन असंतुलित नजर आते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इन्हीं रास्तों से स्कूली बच्चे, यात्री वाहन और छोटी गाड़ियां गुजरती हैं, जिससे लोगों की जान हमेशा जोखिम में बनी रहती है.

कई हादसों के बाद भी नहीं थम रहा नियमों का उल्लंघन

स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरलोड वाहनों की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. इसके बावजूद वाहन चालकों में कानून का कोई डर दिखाई नहीं देता. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ औपचारिक बनकर रह गई है.

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

ग्रामीणों का कहना है कि परिवहन विभाग और प्रशासन समय-समय पर जांच अभियान जरूर चलाते हैं, लेकिन कार्रवाई केवल जुर्माना वसूलने तक सीमित रह जाती है. पुलिस चौकियों के सामने से भी ओवरलोड वाहन बेखौफ गुजरते रहते हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं.

बड़े हादसे की आशंका से सहमे लोग

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता. लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर स्थायी रोक लगाने और नियमित निगरानी की मांग की है.

परिवहन विभाग ने कहा- अभियान जारी रहेगा

इस मामले में जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पाण्डेय ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. कई गाड़ियों को पकड़ा गया है और कुछ पर जुर्माना भी लगाया गया है. उन्होंने कहा कि आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा.

Also Read : बेगूसराय एनएच-31 पर दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट, छात्र को फिल्मी अंदाज में घेरकर बेरहमी से पीटा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन