नवादा: शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता में पुरस्कृत खिलाड़ी
मिर्जापुर में शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित जिला स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में खेलो इंडिया मिनी सेंटर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. टीम ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में रग्बी खेल क्लब मिर्जापुर को हराकर खिताब अपने नाम किया.
Nawada Rugby Competition: शिक्षक दिवस के अवसर पर कृष्णा प्रसाद खेल मैदान मिर्जापुर में जिला स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले की बेहतर प्रदर्शन करने वाली चार टीमों ने हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बालक और बालिका दोनों वर्गों में खेलो इंडिया मिनी सेंटर की टीम ने रग्बी खेल क्लब मिर्जापुर को हराकर खिताब अपने नाम किया.
आपके शहर में
बालक वर्ग में 5-0 से दर्ज की जीत
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में खेलो इंडिया मिनी सेंटर और रग्बी खेल क्लब मिर्जापुर की टीम आमने-सामने हुई. रोमांचक मुकाबले में खेलो इंडिया मिनी सेंटर की टीम ने रग्बी खेल क्लब मिर्जापुर को 5-0 के अंतर से पराजित कर खिताब जीत लिया. खिलाड़ियों ने बेहतर रणनीति और तालमेल के साथ खेलते हुए जीत दर्ज की.
बालक वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में रवि, रजनीश, अंकित, गुलशन, इंद्रजीत और रोहित शामिल रहे.
बालिका वर्ग में भी मिनी सेंटर की टीम विजयी
बालिका वर्ग के मुकाबले में भी खेलो इंडिया मिनी सेंटर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने रग्बी खेल क्लब मिर्जापुर को 5-0 से पराजित किया. बालिका वर्ग में चाहत, निशा, खुशबू, निशु, नंदिनी और हेमा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.
जिला रग्बी संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन
प्रतियोगिता का आयोजन जिला रग्बी संघ के तत्वावधान में किया गया. आयोजन की देखरेख जिला रग्बी संघ के सचिव विक्रम कुमार के नेतृत्व में की गयी. प्रतियोगिता को सफल बनाने में तकनीकी पदाधिकारी संतोष कुमार वर्मा, मनजीत कुमार, चंदन कुमार, कीर्ति रंजन और राहुल कुमार सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए