हिसुआ प्रणय हत्याकांड: अभियुक्त नीरज उर्फ कारू डॉन ने कोर्ट में किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस
नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन की फाइल फोटो
हिसुआ के चर्चित प्रणय हत्याकांड में नामजद अभियुक्त नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन ने नवादा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सरेंडर करने के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है.
Hishua murder case: हिसुआ के चर्चित प्रणय हत्याकांड में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त हिसुआ बगोदर गांव निवासी नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन ने शनिवार को नवादा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजीएम) की अदालत में सरेंडर किया. वह अरविंद सिंह का पुत्र है.
आपके शहर में
हत्याकांड के बाद से पुलिस कर रही थी कार्रवाई
प्रणय हत्याकांड के बाद से पुलिस मामले में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी. इसी क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने से पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए चल रही कार्रवाई में राहत मिली है.
टीएस कॉलेज गेट के पास विवाद के बाद हुई थी हत्या
बताया जाता है कि हिसुआ में टीएस कॉलेज गेट के समीप प्रणय उर्फ पीयूष कुमार से विवाद हुआ था. आरोप है कि इसके बाद घर पर जाकर उसे गोली मार दी गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना में अन्य लोग भी घायल हुए थे. घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी.
रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है पुलिस
नीरज कुमार के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस न्यायालय की प्रक्रिया के तहत उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है. पुलिस पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और घटना में उसकी कथित भूमिका के संबंध में जानकारी मिलने की उम्मीद है.
झारखंड सीमा पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई: रजौली में शराब-बियर के साथ 5 गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए