प्रणय हत्याकांड में जन सुराज की एंट्री, हिसुआ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष; परिजनों से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष व नेतागण

हिसुआ में हुए प्रणय कुमार हत्याकांड के बाद जन सुराज पार्टी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. पार्टी ने न्याय की लड़ाई में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की.

विज्ञापन

Pranay Kumar Murder Case: हिसुआ नगर परिषद के पांचूगढ़ निवासी प्रधानाध्यापक मनीष भारती के पुत्र प्रणय कुमार उर्फ पीयूष की हत्या के मामले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. शनिवार को जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल हिसुआ पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा

मनोज भारती ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. हत्याकांड पर गहरा आक्रोश जताते हुए उन्होंने घटना को बेहद निंदनीय बताया.

सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मनोज भारती ने कहा कि पुलिस प्रशासन को मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करनी चाहिए. साथ ही घटना में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उन्होंने जिला प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से सदन तक संघर्ष की चेतावनी

जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि हत्याकांड के आरोपितों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो जन सुराज पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी.

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में सरवर अली, पद्मा ओझा, नरेश मांझी, जेपी सिंह, सिकंदर शर्मा, मगध प्रभारी मधुकर सिंह, जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, जिला महासचिव सरयू राय, जिला युवा अध्यक्ष नीरज कुमार, जिला महिला अध्यक्ष स्वीटी सिन्हा समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

हिसुआ प्रणय हत्याकांड: अभियुक्त नीरज उर्फ कारू डॉन ने कोर्ट में किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन