पति ने विवाहिता को जहर देकर मारा, आरोपित फरार
Updated at : 11 Jul 2018 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जिले के काको थाने के समसपुर गांव में एक विवाहिता की हत्या उसके पति ने ही जहर देकर कर दी. मृतका के भाई परसबिगहा थाने के पकरी-सलेमपुर निवासी कैलाश कुमार के बयान पर काको थाने में मामला दर्ज कराया गया है. कैलाश ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसकी बहन रीना […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : जिले के काको थाने के समसपुर गांव में एक विवाहिता की हत्या उसके पति ने ही जहर देकर कर दी. मृतका के भाई परसबिगहा थाने के पकरी-सलेमपुर निवासी कैलाश कुमार के बयान पर काको थाने में मामला दर्ज कराया गया है.
कैलाश ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसकी बहन रीना की शादी विनोद यादव के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज के लिए रीना को प्रताड़ित किया जाता था, जिसके कारण वह कई वर्षों तक मायके में रही. बाद में विनोद के बहन-बहनोई के कहने पर उसे ससुराल भेजा गया था. कैलाश ने बताया कि उसके बहनोई का अवैध संबंध गांव की ही एक लड़की से है, जिसका उसकी बहन विरोध करती थी. इसी को लेकर विनोद ने मेरी बहन को जहर देकर मार डाला.
मंगलवार को रीना के ससुराल के गांववालों ने जानकारी दी कि उसकी बहन की हत्या कर दी गयी है. जब वह बहन के ससुराल पहुंचा तो परिवार के सभी सदस्य गायब मिले. मृतका के भाई के बयान पर पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




