Jehanabad News: समाज एवं देश निर्माण में योगदान देने वाली विभूतियों को मिले उचित सम्मान : जगदीश शर्मा

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पूर्व सांसद जगदीश शर्मा
जहानाबाद में पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाज, शिक्षा, राजनीति और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली विभूतियों की जयंती व पुण्यतिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की मांग की. उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी महान व्यक्तियों के आदर्शों और संघर्षों से प्रेरणा ले सकेगी.
Jehanabad News: (मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट) पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने समाज, शिक्षा, राजनीति और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली विभूतियों को उचित सम्मान दिए जाने की मांग सरकार से की है. सोमवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जिन महान व्यक्तियों ने समाज एवं देश निर्माण में अहम भूमिका निभाई है, उनकी जयंती एवं पुण्यतिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाना चाहिए.
नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा
पूर्व सांसद ने कहा कि महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष और योगदान को सरकारी स्तर पर सम्मान मिलने से नई पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरित होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम एक प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें कई विभूतियों की जयंती एवं पुण्यतिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की मांग की गई है.
कई विभूतियों के नाम किए गए प्रस्तावित
जगदीश शर्मा ने कहा कि जहानाबाद, गया और अरवल जिले की कई ऐसी हस्तियां हैं, जिन्होंने सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, लेकिन उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पाया. उन्होंने स्व. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, स्व. यदुनंदन महतो, स्व. रामाश्रय प्रसाद सिंह, स्व. रामाश्रय प्रसाद यादव, स्व. राम स्वरूप पासवान, स्व. विगनेश्वर मिश्र, स्व. मरहूम फ़िदाहुसैन, स्व. शिव भजन सिंह, स्व. पं. यदुनंदन शर्मा, स्व. रामचंद्र शर्मा, स्व. मोसाहेब सिंह (महंथ भागवत दास), स्व. मुंद्रिका सिंह यादव, स्व. राम चरण यादव, स्व. पं. कामेश्वर शर्मा एवं स्व. हरिलाल प्रसाद सिन्हा समेत कई विभूतियों के नाम प्रस्तावित किए जाने की जानकारी दी.
समाज में जाएगा सकारात्मक संदेश
पूर्व सांसद ने कहा कि इन महान हस्तियों को सम्मान मिलने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित होंगी. उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे महान व्यक्तित्वों के योगदान को संरक्षित एवं सम्मानित करने के लिए ठोस पहल की जाए.
ALSO READ: पटना वीमेंस कॉलेज में एडमिशन की दौड़ शुरू, प्रवेश परीक्षा से तय होगा बीए और बीएससी ऑनर्स में दाखिला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










