घोसी प्रखंड के 32 विद्यालयों में 25 जून से शुरू होगा सामाजिक अंकेक्षण

Updated:
विज्ञापन
Jahanabad News

कार्यक्रम में शामिल लोग

Jahanabad News: जिले के घोसी प्रखंड के 32 विद्यालयों में आगामी 25 जून से सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. यह प्रक्रिया शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराई जा रही है.

विज्ञापन

Jahanabad News: जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड के 32 विद्यालयों में आगामी 25 जून से सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. यह प्रक्रिया शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराई जा रही है.

इस संबंध में 23 मई को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, घोसी की अध्यक्षता में एक प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

तीन पंचायतों के विद्यालयों में पहले चरण का अंकेक्षण

सामाजिक अंकेक्षण टीम के अनुसार प्रथम चरण में घोसी प्रखंड की कुरें, परावा और उबेर पंचायत के विद्यालयों में 25 से 29 जून तक अंकेक्षण किया जाएगा। शेष विद्यालयों का अंकेक्षण ग्रीष्मावकाश के बाद अगले चरण में पूरा किया जाएगा.

सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी, पटना द्वारा जिले के लिए कैलेंडर जारी किया गया है, जिसके अनुसार यह कार्य 25 जून से शुरू होकर 29 अगस्त तक चरणबद्ध तरीके से सभी प्रखंडों में पूरा किया जाएगा.

प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अंकेक्षण अवधि के दौरान सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक एवं संबंधित कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी.

अंकेक्षण टीम के समक्ष विद्यालयों को विभिन्न अभिलेख एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिनमें शामिल हैं—

• विद्यालय शिक्षा समिति एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक पंजी
• छात्र-छात्राओं को वितरित पाठ्यपुस्तक, पोशाक एवं छात्रवृत्ति से संबंधित अभिलेख
• शिकायत निवारण पंजी
• कंपोजिट ग्रांट व्यय विवरणी
• छात्र उपस्थिति पंजी
• ‘फिट इंडिया’ एवं ‘खेलो इंडिया’ से संबंधित दस्तावेज

पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर

अधिकारियों ने सभी प्रधानाध्यापकों से समय पर अभिलेख तैयार रखने और अंकेक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग देने की अपील की है. इस प्रक्रिया का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है.

ALSO READ: जहानाबाद जिले में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन