व्हाट्सएप पर दी जायेगी केंद्र की योजनाओं की जानकारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2018 4:48 AM

विज्ञापन

संवाद, संपर्क से संगठन को बनाया जायेगा मजबूत भाजयुमो ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी जहानाबाद : भाजयुमो की क्षेत्रीय बैठक आगामी 24 जून को आयोजित की जायेगी. क्षेत्रीय बैठक में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विधायक नीतिन नवीन, प्रदेश मंत्री सह युवा मोर्चा के बिहार प्रभारी अनिल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहेंगे. उक्त आशय की […]

विज्ञापन

संवाद, संपर्क से संगठन को बनाया जायेगा मजबूत

भाजयुमो ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
जहानाबाद : भाजयुमो की क्षेत्रीय बैठक आगामी 24 जून को आयोजित की जायेगी. क्षेत्रीय बैठक में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विधायक नीतिन नवीन, प्रदेश मंत्री सह युवा मोर्चा के बिहार प्रभारी अनिल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहेंगे. उक्त आशय की जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने गुरुवार को दी. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय बैठक में मगध के नवादा, गया, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद जिले के पूरी कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री समेत सैकड़ों लोग शामिल होंगे. क्षेत्रीय बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा 15 जुलाई तक जिला एवं मंडल में ह्वाट्सऐप ग्रुप व फेसबुक पेज बनाकर पीएम की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करायेगा. उन्होंने कहा कि मोर्चा का लक्ष्य है
कि युवाओं से संपर्क कर केंद्र की विदेश नीति, राष्ट्रवाद, युवा नीति, किसान नीति की जानकारी दें. क्षेत्रीय बैठक में सभी कार्यकर्ता को लक्ष्य के तहत कार्य योजना दी जायेगी. इस मौके पर पहुंचने वाले प्रदेश अध्यक्ष का भाजयुमो जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार बबलू कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करेंगे. प्रेस वार्ता में महामंत्री राहुल कुमार, जयराम शर्मा, रौशन कुमार, मुन्ना कुमार, सूरज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन