प्रधानमंत्री मोदी ने की किसानों से बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2018 4:29 AM
जहानाबाद नगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नमो ऐप के जरिये जिले के किसानों से बात की. जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी में किसानों से बात करते हुए पीएम ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के प्रति समर्पित है. तय किया गया है कि 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी करेंगे. उन्होंने […]
जहानाबाद नगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नमो ऐप के जरिये जिले के किसानों से बात की. जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी में किसानों से बात करते हुए पीएम ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के प्रति समर्पित है. तय किया गया है कि 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी करेंगे. उन्होंने कहा कि कृषि के लिए बजट बढ़ाकर दो लाख 12 हजार करोड़ किया है. पीएम से बात करने के लिए जिले के दर्जनों किसान एनआईसी पहुंचे हुए थे. पीएम की बात सुन किसान काफी खुश दिख रहे थे.
कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से जिले में कई स्थानों पर किसानों से पीएम की बात करायी गयी. सेंटर के जिला प्रबंधक अपूर्व शंकर एवं मनोज तिवारी के नेतृत्व में विश्वमोहन कुमार, जयकरण आदि के साथ किसानों को पीएम की बात सुनायी गयी. इस दौरान कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक ने बताया कि कृषि सामग्री से लेकर फसल बीमा का काम भी कॉमन सर्विस सेंटर के सिंगल विंडो सिस्टम से हर पंचायत में शुरू होने जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










