लड़की को अगवा करने पहुंचा युवक गया जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2018 1:31 AM
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले प्राथमिकी में तीन को बनाया गया नामजद अभियुक्त एक माह पूर्व जेल से छूटा था आरोपित घोसी : केवाली गांव निवासी सिद्धनाथ सिंह की पत्नी ममता देवी ने घोसी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा बोधगया थाने के जलहारा गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र सोनू कुमार एवं […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
प्राथमिकी में तीन को बनाया गया नामजद अभियुक्त
एक माह पूर्व जेल से छूटा था आरोपित
घोसी : केवाली गांव निवासी सिद्धनाथ सिंह की पत्नी ममता देवी ने घोसी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा बोधगया थाने के जलहारा गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र सोनू कुमार एवं काको थाना के ऐनवां गांव निवासी राजबब्बर कुमार समेत तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचक अपने प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि घर में घरेलू कार्य कर रही थी, तभी उसी समय मेरे दरवाजे पर आकर आरोपित लोग गाली -गलौज करने लगे और बोला कि तुम अपनी बेटी को घर से निकालो,
तब मैं अपने दरवाजे पर आकर बोली कि क्या बात है, गाली-गलौज क्यों कर रहे हो? इतना पूछते ही दरवाजे पर पहुंचे आरोपित सोनू जान मारने की नीयत से मेरा गला पकड़कर दबाने लगा. साथ रहे अन्य आरोपितों द्वारा भी मेरे कान से सोने की बाली छीन ली गयी और गलत नीयत से मेरे साथ बदसलूकी की गयी. शोर मचाने लगी तो अगल-बगल के लोग दौड़कर जुटने लगे. लोगों का मजमा जुटता देख सभी आरोपित भयवश वहां से भाग निकले. जब तक लोग बात समझ पाते तब तक कुछ लोग तो भाग गये, लेकिन लोगों को दो आरोपितों को खदेड़कर दबोच लिया गया. भागने के क्रम में दोनों युवकों को चोट भी लगी है.
पुलिस दोनों आरोपितों का पीएचसी में इलाज कराया. उक्त महिला ने दर्ज प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया है कि सोनू कुमार ने मेरे बच्ची को कुछ दिन पूर्व भगा कर ले गया था. इस सिलसिले में घोसी थाने में मामला भी दर्ज है. साथ ही पुलिस उसे जेल भी भेजी थी. फिलहाल जमानत पर छूटने के बाद फिर से जबरन मेरी बेटी को उठा ले जाने की धमकी देने घर पर आया था. घटना रविवार देर रात की है. थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों को छेड़छाड़ एवं गाली-गलौज करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










