हेराफेरी कर एटीएम से उड़ाये 30 हजार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2018 5:11 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर में जालसाज आये दिन भोले-भाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. बुधवार को भी एटीएम से जालसाजी कर 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में खाता धारक काको निवासी अफताब आलम ने नगर थाने में आवेदन देकर जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर में जालसाज आये दिन भोले-भाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. बुधवार को भी एटीएम से जालसाजी कर 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में खाता धारक काको निवासी अफताब आलम ने नगर थाने में आवेदन देकर जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि काको निवासी अफताब वर्तमान में बस स्टैंड के समीप रहते हैं जो अपने पुत्र दिलाशाद अख्तर को एटीएम देकर पैसा निकासी करने के लिए भेजा था.

पुत्र एसबीआई मुख्य शाखा के एटीएम से पैसे की निकासी कर रहा था. इसी क्रम में पीछे खड़े एक युवक ने सहयोग करने की बात कह झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया एवं कुछ ही देर के बाद काको मोड़ स्थित स्टेट बैंक के कृषि शाखा स्थित एटीएम से 10-10 हजार रुपये कर तीन बार में 30 हजार रुपये गड़ेडियाखंड के समीना खातून, पति मो अयूब के खाते में ट्रांसफर कर लिया. हालांकि मामले की जानकारी कुछ ही देर के बाद उपभोक्ता को चल गयी. जब उसने जालसाजों द्वारा दिये गये एटीएम को ध्यानपूर्वक देखा.

एटीएम कार्ड किसी दूसरे महिला सुधा रानी के नाम से था. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपभोक्ता स्टेट बैंक पहुंच इसकी शिकायत मैनेजर से की. बैंक द्वारा निकाले गये डिटेल में तीन किस्तों में 10-10 हजार रुपये कर 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए जाने की बात बैंक कर्मी ने बतायी. जालसाजों द्वारा दिये गये एटीएम कार्ड सुधा रानी के खाते से पूर्व में 80 हजार रुपये निकासी कर ली गयी थी, जिसकी शिकायत भी नगर थाने में की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन