जहानाबाद : सीएम ने किया पूर्व मंत्री की प्रतिमा का अनावरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2018 5:11 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : राजनीति लाभ के लिए नहीं, बल्कि सेवा भाव के लिए होनी चाहिए. मगध की धरती को आर्यावर्त का केंद्र बनाया गया था, ताकि लोगों की तकलीफ दूर की जा सके. आज कुछ लोग स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं उनमें सेवा भाव का अभाव रहता है. उक्त बातें सीएम नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता […]

विज्ञापन
जहानाबाद : राजनीति लाभ के लिए नहीं, बल्कि सेवा भाव के लिए होनी चाहिए. मगध की धरती को आर्यावर्त का केंद्र बनाया गया था, ताकि लोगों की तकलीफ दूर की जा सके. आज कुछ लोग स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं उनमें सेवा भाव का अभाव रहता है.
उक्त बातें सीएम नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री सह शिक्षा मंत्री के पिता सुखदेव प्रसाद वर्मा की प्रतिमा का अनावरण एवं पुस्तकालय का उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए सुगांव में कहीं. सीएम ने कहा कि वर्तमान में राजनीति में गिरावट आयी है, लेकिन सुखदेव बाबू ने आजीवन व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कुछ भी नहीं किया. जब उनका निधन हुआ तो उनके बैंक खाते में महज 700 रुपये थे, जबकि वह दो बार सांसद, दो बार विधायक भी रह चुके थे. यही आदर्श आज के राजनीतिज्ञों में होना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन