काजीबिगहा गांव में छापेमारी के दौरान कई असलहा जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2018 4:53 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के विशुनगंज ओपी अंतर्गत काजीबिगहा गांव स्थित एक घर में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान उस घर से राइफल, बंदूक, देसी कट्टा सहित पांच हथियार और करीब 30 गोलियां जब्त किये जाने की सूचना है. छापेमारी में एक ही परिवार की एक महिला सहित चार लोगों को […]

विज्ञापन

जहानाबाद : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के विशुनगंज ओपी अंतर्गत काजीबिगहा गांव स्थित एक घर में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान उस घर से राइफल, बंदूक, देसी कट्टा सहित पांच हथियार और करीब 30 गोलियां जब्त किये जाने की सूचना है. छापेमारी में एक ही परिवार की एक महिला सहित चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की खबर है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. एसपी मनीष ने इस बाबत सिर्फ इतना बताया कि मामले की जांच चल रही है.

इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नौ मई को विशुनगंज ओपी क्षेत्र के गुलगुलिया नहर और कन्हैयाबिगहा के बीच बालू माफियाओं के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की थी. अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करने गयी पुलिस पर पथराव किया गया था. उस दौरान ओपी प्रभारी की एक बाइक माफियाओं के द्वारा छीन ली गयी थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक छीनने वाले माफिया गिरोह के एक सदस्य का काजीबिगहा स्थित एक घर में आना-जाना रहता है. यह भी सूचना मिली थी कि उस घर में हथियारों का जखीरा है. सूचना के आलोक में पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम में वहां छापेमारी की जिसमें असलहा जब्त कर पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन