ट्रेन से कट मृत महिला की हुई पहचान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2018 4:53 AM
जहानाबाद : रविवार को जहानाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर 63247 अप पटना-गया सवारी गाड़ी से कटकर मृत महिला के शव की पहचान हो गयी है. रेल पुलिस के अनुसार महिला गौरी देवी पटना जिले के सिगोड़ी थाना अंतर्गत हबलीपुर गांव की निवासी थी. यह भी बताया गया है कि उक्त महिला गया […]
जहानाबाद : रविवार को जहानाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर 63247 अप पटना-गया सवारी गाड़ी से कटकर मृत महिला के शव की पहचान हो गयी है. रेल पुलिस के अनुसार महिला गौरी देवी पटना जिले के सिगोड़ी थाना अंतर्गत हबलीपुर गांव की निवासी थी. यह भी बताया गया है कि उक्त महिला गया की तरफ जाने के लिए ट्रेन पर सवार हो रही थी. उसी दौरान पैसेंजर ट्रेन खुल गयी और चलती ट्रेन में सवार होने के दौरान वह पटरी में गिर गयी. ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के दो टुकड़े हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










