नशे की हालत में पिता पहुंचा पुत्र की शिकायत करने, खुद पहुंचा हवालात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2018 3:43 AM
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के इरकी मोहल्ला के निवासी महेश मांझी को पुलिस ने गुरुवार की शाम उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह अपने पुत्र की शिकायत करने थाने में पहुंचा था. उसने गलती यह की कि पहले शराब पी और फिर नशे की हालत में पहुंच गया थाने. इस संबंध में उक्त […]
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के इरकी मोहल्ला के निवासी महेश मांझी को पुलिस ने गुरुवार की शाम उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह अपने पुत्र की शिकायत करने थाने में पहुंचा था. उसने गलती यह की कि पहले शराब पी और फिर नशे की हालत में पहुंच गया थाने. इस संबंध में उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बताया गया है कि महेश मांझी अपने पुत्र के द्वारा अपने साथ अत्याचार किये जाने का आरोप लेकर थाने में गया था. वह पुलिस को बता रहा था कि उसका बेटा उसके साथ मारपीट करता है, उस पर कार्रवाई की जाये. इस दौरान थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी ने शराब की दुर्गंध पाकर उसे हिरासत में लिया. उसका मेडिकल जांच हुआ, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है. उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










