पंचमहल्ला से मोटरसाइकिल ले भागा वाहन चोर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2018 3:43 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : बाइक चोर गिरोह की हरकतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. रोज हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में खलबली मची हुई है. लोग किसी भी स्थान पर अपनी बाइक लगाने में उसे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. बाइक चोरी की एक घटना हुई शहर के पंचमहल्ला में. वहां के निवासी बालाजी […]

विज्ञापन

जहानाबाद : बाइक चोर गिरोह की हरकतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. रोज हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में खलबली मची हुई है. लोग किसी भी स्थान पर अपनी बाइक लगाने में उसे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. बाइक चोरी की एक घटना हुई शहर के पंचमहल्ला में. वहां के निवासी बालाजी नामक व्यक्ति ने अपनी पल्सर बाइक अपने घर के समीप दरवाजे पर खड़ी की थी. खाना खाने के लिए वे घर में गये थे. उसी दौरान अपराधियों का गिरोह उनकी गाड़ी ले भागा.

जब वे घर से बाहर निकले और गाड़ी नहीं देखे तो काफी खोजबीन की, हल्ला किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला, तब इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन