शिक्षिका की चेन छीन भाग रहे उचक्के को भीड़ ने पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2018 4:09 AM
विज्ञापन
पुलिस ने लिया हिरासत में, स्टेशन रोड में पुरानी बिजली कॉलोनी मोड़ के समीप हुई घटना जहानाबादा : शहर के स्टेशन रोड पर पुरानी बिजली कॉलोनी मोड़ के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे एक उचक्के को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई […]
विज्ञापन
पुलिस ने लिया हिरासत में, स्टेशन रोड में पुरानी बिजली कॉलोनी मोड़ के समीप हुई घटना
जहानाबादा : शहर के स्टेशन रोड पर पुरानी बिजली कॉलोनी मोड़ के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे एक उचक्के को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी. सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस नाका नंबर 1 पर पहुंची और आरोपित युवक को नगर थाना ले गयी. युवक विश्वकर्मा मिस्त्री पूर्वी ऊंटा मोहल्ले का निवासी बताया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस के समक्ष उसने उक्त घटना से इन्कार किया है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि पूर्वी ऊंटा मोहल्ले के निवासी और चमनबिगहा स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका मधु कुमारी दोपहर में स्कूल से लौट रहीं थीं. उक्त महिला का कहना है कि घर जाने के क्रम में जब वह पुरानी बिजली कॉलोनी के समीप से गुजर रहीं थीं. उसी दौरान युवक उनके गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनकर भागने लगा. महिला ने हल्ला मचाया. चोर-चोर की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग जुट गये और उसे पकड़ लिया.
इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. पीटते हुए उसे नाका नंबर 1 पर लाया गया. बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गयी. सूचना पाकर नगर थाने के एसआई योगेंद्र कुमार वहां पहुंचे और आरोपित युवक को हिरासत में थाना ले गये. पिटाई के दौरान भी युवक छिनतई की उक्त घटना में अपने को शामिल होने से इन्कार कर रहा था. आरोपित का पुलिस ने सदर अस्पताल में इलाज कराया. मामले की तहकीकात की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










