छापेमारी में लाल वारंटी समेत 19 गिरफ्तार कई थाना क्षेत्रों में की गयी छापामारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2018 4:07 AM
जहानाबाद : एसपी मनीष के निर्देश पर मंगलवार की रात जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. फरार अभियुक्तों को पकड़ने एवं विधि-व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के लिए की गयी छापेमारी में लाल वारंटी समेत 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. खबर के अनुसार मखदुमपुर थाना क्षेत्र से […]
जहानाबाद : एसपी मनीष के निर्देश पर मंगलवार की रात जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. फरार अभियुक्तों को पकड़ने एवं विधि-व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के लिए की गयी छापेमारी में लाल वारंटी समेत 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. खबर के अनुसार मखदुमपुर थाना क्षेत्र से दो, शकुराबाद से दो, काको से पांच, परसबिगहा से एक, पाली से एक, हुलासगंज से एक, कड़ौना ओपी से एक, भेलावर ओपी से दो, विशुनगंज ओपी क्षेत्र से चार लोगों की गिरफ्तारी हुई. बताया गया है कि हुलासगंज थाने की पुलिस ने जगुआ बिगहा गांव में छापेमारी कर रामेश्वर यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ कोर्ट से लाल वारंट निर्गत था. पाली थाने की पुलिस ने लटनपट्टी गांव के निवासी और कुर्की जब्ती का वारंटी राममूर्ति यादव को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










