बिहार : बैंक प्रबंधक की गोली मार हत्या, जहानाबाद-अरवल मार्ग पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2018 7:17 AM
विज्ञापन
नवादा के वारसलीगंज थानांतर्गत कुटरी गांव के निवासी थे आलोक चंद्रा जहानाबाद : सोमवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने अरवल में पदस्थापित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक आलोक चंद्रा (30 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी. एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने चार गोलियां दाग कर […]
विज्ञापन
नवादा के वारसलीगंज थानांतर्गत कुटरी गांव के निवासी थे आलोक चंद्रा
जहानाबाद : सोमवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने अरवल में पदस्थापित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक आलोक चंद्रा (30 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी. एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने चार गोलियां दाग कर उनकी हत्या कर दी. मृतक नवादा जिले के वारिसलीगंज थानांतर्गत कुटरी गांव के निवासी थे.
यह घटना जहानाबाद-अरवल सड़क मार्ग में परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेहालपुर डायवर्सन के समीप घटी. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गोली के तीन खोखे बरामद किये. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि जी जे 01एफडब्ल्यू-2592 नंबर की बुलेट बाइक से प्रबंधक अपने गांव से सुबह करीब छह बजे अरवल जाने के लिए निकले थे, जब वह नेहालपुर डायवर्सन के समीप से गुजर रहे थे.
उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उन पर गोलियां चलायीं. दो गोली लगने के बाद वे डायवर्सन के समीप सड़क के नीचे गिर गये और जान बचाने के लिए भागने लगे. अपराधियों ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया, फिर दो और गोलियां मारकर घटनास्थल पर ही हत्या कर दी. बताया गया है कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों का गिरोह जहानाबाद की ओर भाग निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










