दो महिलाओं के साथ जालसाजी कर 1.07 लाख रुपये उड़ाये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2018 5:49 AM
विज्ञापन
एसबीआई की मेन ब्रांच और कृषि शाखा की एटीएम में हुईं घटनाएं जहानाबाद : शहर के बैंकों और एटीएम में चोर-उचक्कों एवं जालसाजों की गतिविधियां फिर से बढ़ गयीं हैं. जालसाजों ने दो स्थानों पर संचालित एटीएम में दो महिलाओं के साथ जालसाजी कर उनके एक लाख 7 हजार रुपये उड़ा लिये. एक घटना हुई […]
विज्ञापन
एसबीआई की मेन ब्रांच और कृषि शाखा की एटीएम में हुईं घटनाएं
जहानाबाद : शहर के बैंकों और एटीएम में चोर-उचक्कों एवं जालसाजों की गतिविधियां फिर से बढ़ गयीं हैं. जालसाजों ने दो स्थानों पर संचालित एटीएम में दो महिलाओं के साथ जालसाजी कर उनके एक लाख 7 हजार रुपये उड़ा लिये. एक घटना हुई एसबीआई मैन ब्रांच के एटीएम में जहां सुधा रानी नामक एक महिला का एटीएम कार्ड बदला और उन्हें 83 हजार रुपये की चपत लगा दी गयी. खबर के अनुसार मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लड़ौआ गांव की निवासी सुधा रानी अपने पुत्र ऋषभ कुमार के साथ गुरुवार को रुपये निकालने के लिए एसबीआई मैन ब्रांच के एटीएम में गयीं थीं. उनका पुत्र रुपये निकालने की प्रक्रिया कर रहा था,
उसी दौरान मदद करने के नाम पर जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदल दिया. गुरुवार एवं शुक्रवार को उनके खाते से 60 हजार रुपये की निकासी कर ली एवं 23 हजार रुपये किसी दूसरे खाते पर ट्रांसफर कर दिये, जब इसका मैसेज उनके मोबाइल फोन पर आया तब उन्हें घटना की जानकारी हुई और इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. एटीएम में जालसाजी करने की दूसरी घटना काको मोड़ बस स्टैंड के समीप संचालित एसबीआई के एटीएम में हुई. काको थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव की निवासी लालसा देवी रुपये निकाल रहीं थीं. उसी दौरान अपराधियों ने एटीएम में उनके साथ धोखाधड़ी कर उनके 24 हजार रुपये उड़ा लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










