बोरिंग करने में करेंट से मिस्त्री की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2018 9:08 AM

विज्ञापन

दाऊदपुर गांव में पसरा मातमी सन्नाटा िबजली की तार में पाइप सटने से हुआ हादसा मखदुमपुर : टेहटा ओपी क्षेत्र के उमराई बिगहा गांव में चापाकल के लिए बोरिंग कर रहे एक युवक की मौत बिजली का करेंट लगने से हो गयी. मृतक दाऊदपुर गांव निवासी मनोज कुमार बताया जाता है. घटना के संबंध में […]

विज्ञापन
दाऊदपुर गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
िबजली की तार में पाइप सटने से हुआ हादसा
मखदुमपुर : टेहटा ओपी क्षेत्र के उमराई बिगहा गांव में चापाकल के लिए बोरिंग कर रहे एक युवक की मौत बिजली का करेंट लगने से हो गयी. मृतक दाऊदपुर गांव निवासी मनोज कुमार बताया जाता है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दाऊद पुर गांव निवासी मनोज कुमार उमराई बिगहा गांव में चापाकल का बोरिंग कर रहा था, तभी घर के ऊपर से गुजरे बिजली के तार में पाइप सटने से उसे करेंट लग गया.
करेंट लगते ही लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक मिस्त्री के गांव दाऊदपुर में कोहराम मच गया. मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे के साथ पत्नी के विलाप से गांव का पूरा माहौल गमगीन हो गया.
ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मनोज घर में एक कमाने वाला व्यक्ति था. वह दो भाई है. उसके पिता बुजुर्ग हो चुके हैं . ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मृतक के परिवार को मुआवजे देने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन