पटना के एएसआई के खाते से "20 हजार की शॉपिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2018 8:13 AM
विज्ञापन
जहानाबाद : अपने को बैंक का अधिकारी बता कर जालसाजों ने ऑनलाइन शॉपिंग कर एक एएसआई को 20 हजार रुपये की चपत लगा दी. यह घटना पटना जिले के भगवानगंज थाने के गोखुला निवासी एएसआई संजय कुमार के साथ 14 मई को घटी. मंगलवार को उन्होंने नगर थाने को सूचना दी है. उक्त पुलिसकर्मी पहले […]
विज्ञापन
जहानाबाद : अपने को बैंक का अधिकारी बता कर जालसाजों ने ऑनलाइन शॉपिंग कर एक एएसआई को 20 हजार रुपये की चपत लगा दी. यह घटना पटना जिले के भगवानगंज थाने के गोखुला निवासी एएसआई संजय कुमार के साथ 14 मई को घटी. मंगलवार को उन्होंने नगर थाने को सूचना दी है.
उक्त पुलिसकर्मी पहले जहानाबाद में पदस्थापित थे. फिलहाल वे पटना में पदस्थापित हैं. उन्होंने बताया कि अपने को बैंक का अधिकारी बता एक व्यक्ति मुंबई से फोन किया और खाता बंद होने का झांसा देकर क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछ लिया. कुछ ही देर के बाद उनके खाते से 20 हजार रुपये निकासी होने का मैसेज आया. तहकीकात के क्रम में पता चला कि उनके रुपये से ऑनलाइन शॉपिंग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










