बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2018 4:14 AM

विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क जहानाबाद सदर : एनएच 83 पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर परसबिगहा थाना क्षेत्र के नौरू गांव के समीप मंगलवार की दोपहर एक बेकाबू हाइवा ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बाइक सवार को कुचलने के बाद […]

विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

जहानाबाद सदर : एनएच 83 पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर परसबिगहा थाना क्षेत्र के नौरू गांव के समीप मंगलवार की दोपहर एक बेकाबू हाइवा ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बाइक सवार को कुचलने के बाद ट्रक भी उलट गया. मौका पाकर हाइवा का चालक फरार हो गया. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने शव के साथ पटना-गया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. घटना की सूचना पाकर बीडीओ वीणापाणि सशस्त्र बलों के साथ जामस्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया. साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. खबर के अनुसार परसबिगहा थाना क्षेत्र के नौरू टोला पहलू बिगहा निवासी चौकीदार रामदहीन यादव का पुत्र पप्पू यादव (38 वर्ष) अपनी नयी मोटरसाइकिल लेकर नौरू गांव के समीप सड़क किनारे खड़ा था. वह अपने दो दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था.
उसी दौरान जहानाबाद की ओर से तेज रफ्तार में गया की तरफ जा रहे हाइवा ट्रक ने बाइक सवार चौकीदार के पुत्र को कुचल दिया. भागने के क्रम में ट्रक भी घटनास्थल पर ही पलट गया. घटना के बाद आस-पास के कई लोगों की भीड़ जुट गयी. सड़क पर जाम लग गया. एनएच के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे एनएच पर काफी देर तक वाहनों का परिचालन ठप रहा. थोड़ी देर बाद सदर प्रखंड की बीडीओ एवं भारी संख्या में पुलिस बल जाम स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया. उसके बाद सड़क पर लगा जाम समाप्त हो गया. इस दुर्घटना में मृत युवक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन