अज्ञात वाहन ने पीछे से मार दी ठोकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 4:57 AM
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम हुई घटना जहानाबाद नगर : नगर थाना क्षेत्र के पाठक टोली मोहल्ला निवासी चंचल मिश्रा के पुत्र मृगांक आशु (20 वर्ष) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. वह अपने बाइक से मोहल्ले के ही एक अन्य दोस्त के साथ गया में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा […]
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम हुई घटना
जहानाबाद नगर : नगर थाना क्षेत्र के पाठक टोली मोहल्ला निवासी चंचल मिश्रा के पुत्र मृगांक आशु (20 वर्ष) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. वह अपने बाइक से मोहल्ले के ही एक अन्य दोस्त के साथ गया में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था. शनिवार की देर शाम पटना-गया एनएच 83 पर मई गुमटी के समीप हुई सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. जबकि उसके साथ रहा युवक राजीव उर्फ पोगो घायल हो गया. बताया जाता है कि वह अपने दोस्त के साथ बुलेट बाइक से शादी समारोह में शामिल होने गया गया था.
शनिवार की शाम वह समारोह में शामिल होने के बाद गया से लौट रहा था. लौटने के क्रम में पटना-गया मुख्य मार्ग पर मई गुमटी के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क किनारे गिर पड़े. सिर में चोट लगने के कारण आशु का काफी खून बह गया था. स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने आशु को मृत घोषित कर दिया. वहीं राजीव को मामूली चोटें लगी थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










