डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 4:56 AM

विज्ञापन

हुलासगंज : प्रखंड क्षेत्र के गया -इस्लामपुर मार्ग पर सलेमपुर गांव के सामने गया की ओर से आ रहे डंपर की चपेट में आने से तीर्रा गांव निवासी 28 वर्षीय उमल यादव की मौत हो गयी. इस घटना में एक महिला भी घायल हो गयी. इसके बाद अनियंत्रित डंपर पलट गया. घटना के बाद चालक […]

विज्ञापन

हुलासगंज : प्रखंड क्षेत्र के गया -इस्लामपुर मार्ग पर सलेमपुर गांव के सामने गया की ओर से आ रहे डंपर की चपेट में आने से तीर्रा गांव निवासी 28 वर्षीय उमल यादव की मौत हो गयी. इस घटना में एक महिला भी घायल हो गयी. इसके बाद अनियंत्रित डंपर पलट गया. घटना के बाद चालक फरार हो गया. महकार पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए गया भेज दिया. बाद में शव जब तीर्रा गांव में आया तो वहां मातम पसर गया.

मुहल्ले में पसरा मातम
शनिवार की देर शाम पटना-गया एनएच 83 पर मई गुमटी के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मृगांक आशु की मौत के बाद नगर थाना क्षेत्र के पाठक टोली मुहल्ले में मातम पसरा हुआ है. मृतक के पिता चंचल मिश्रा के एक फाइनेंस कंपनी का एजेंट होने कारण अधिकांश लोगों से अच्छी जान-पहचान है. ऐसे में हादसे की खबर मिलने के बाद काफी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन