शौच के लिए निकली किशोरी का अपहरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2018 4:25 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के विशुनगंज ओपी अंतर्गत आरीपुर गांव से 16 वर्षीया किशोरी का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना छह मई की बतायी जाती है लेकिन लड़की के पिता ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें निरपुरा, बेनीचक एवं धराउत गांव निवासी चार युवकों को नामजद […]

विज्ञापन

जहानाबाद : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के विशुनगंज ओपी अंतर्गत आरीपुर गांव से 16 वर्षीया किशोरी का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना छह मई की बतायी जाती है लेकिन लड़की के पिता ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें निरपुरा, बेनीचक एवं धराउत गांव निवासी चार युवकों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है. विशुनगंज ओपी के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. प्राथमिकी दर्ज कर अपहृत किशोरी को बरामद करने एवं आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू की है.

गया जिला के बेलागंज थाना अंतर्गत कोयरी बिगहा गांव निवासी नरेश सिंह ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी आरीपुर गांव स्थित उसके साढ़ू के घर में विगत आठ वर्षों से रहकर पढ़ाई कर रही थी. छह मई की शाम वह शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी. उसी दौरान घात लगाये अभियुक्तों ने हथियार का भय दिखाकर उसका अपहरण कर लिया. आशंका व्यक्त की है कि या तो फिरौती के लिए या फिर उसकी हत्या करने की नीयत से आरोपितों ने उसका अपहरण किया है. काफी खोजबीन के बाद उसकी पुत्री का पता नहीं चला है. उन्होंने यह भी कहा है कि इस घटना में उसके साढ़ू का ट्रैक्टर चलाने वाला एक युवक एवं उसके भाई के अलावे उसके दो सहयोगी शामिल हैं.

पिता ने चार युवकों को नामजद कर दर्ज करायी एफआईआर, जतायी हत्या की आशंका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन